भारत के महारथी सम्मान 2024 के लिए 50 चयनित व्यक्तियों की घोषणा

ग्वालियर: आईवीएसईए द्वारा भारत के महारथी सम्मान के लिए पूरे देश से 50 नामचीन व्यक्तियों की घोषणा की गई। मध्य प्रदेश से मात्र एक नाम कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के निर्देशक डॉ बी आर श्रीवास्तव को शामिल किया गया है। उक्त जानकारी संस्था की नेशनल एडवाइजर कविता सोनी, इवेंट एलियांज हेड राघव गुप्ता डॉ बी आर श्रीवास्तव, डॉक्टर गुंजन श्रीवास्तव, आदित्य सोनी, श्याम नामदेव ने आज एक पत्रकार वार्ता में दी।

उन्होंने जानकारी हेतु बताया कि इस वर्ष देश भर से 50 ऐसे व्यक्तियों का चयन किया गया है जिन्होंने विकसित भारत 2047 महीने में उत्कृष्ट योगदान देते हुए देश का नाम रोशन किया है। संस्था द्वारा अब तक 18 राज्यों और 10 देश में सक्रिय रहते हुए पिछले तीन वर्षों में डेढ़ सौ महारथियों को सम्मान कर चुका है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत 2047 मिशन लोकल फोर लोकल और लोकल टू ग्लोबल के माध्यम से छोटे उद्योगों को आगे लाने के प्रयास संस्था द्वारा किए जा रहे हैं.

सट्टा का मुख्य उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ उद्यमियों को एक मजबूत मंच देना है। भारत के महारथी सम्मान युवा पीढ़ी को प्रेरणा देने और लघु उद्योगों को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसा आयोजन में कई देशों को मिलाकर 750 व्यक्ति पहुंच रहे हैं। यह सम्मान समारोह 30 नवंबर को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

Next Post

नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कड़ी कार्रवाई, 151 चालान कटे

Wed Nov 26 , 2025
इंदौर: यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहरभर में सघन अभियान चलाया. इस दौरान नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े 151 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जो मार्ग अवरुद्ध कर रहे थे और कई जगह जाम की स्थिति बना रहे थे.ट्रैफिक पुलिस शहर में सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।