धान भराई, ढुलाई और परिवहन के लिए किसानों को मिलेगा 15 रुपये प्रति क्विंटल

जबलपुर: जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अब धान की भराई, ढुलाई और परिवहन के एवज में प्रति क्विंटल 15 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह निर्णय जिला उपार्जन समिति की हाल ही में संपन्न बैठक में लिया गया।जिला उपार्जन समिति के अनुसार, इस राशि का भुगतान अधिकतम 1,000 रुपये तक किसानों के बैंक खाते में किया जाएगा।

यह राशि उपार्जन समिति या उपार्जन समूह को दिए जाने वाले प्रासंगिक व्यय से समायोजित की जाएगी।कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन ने बताया कि यह निर्णय किसानों और किसान संगठनों की लंबे समय से चल रही मांग के आधार पर लिया गया है।

Next Post

दिल्ली सरकार ने पेयजल में प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त निगरानी के दिए आदेश

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को शहर की जलापूर्ति प्रणाली के निरीक्षण और निगरानी को तेज करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। आधिकारिक निर्देश के अनुसार, डीजेबी […]

You May Like