पंजीयन विभाग में संपदा 2.0 में लोकेशन ट्रेस को लेकर क्रेता परेशान

इंदौर: पंजीयन विभाग में खरीददार लोकेशन को लेकर बहुग परेशान हो रहे है. इसका नतीजा यह है कि क्रेता को बढ़ी हुई दरों से पंजीयन कराने पद मजबूर होना पड़ेगा. कहने का मतलब यह है गलती शासन की ओर भुगतान जनता करें. खास बात यह है कि पिछले एक साल में कंप्यूटर पर कॉलोनियों और कई जगह की लोकेशन गलत आ रही हैं, जिससे अभी तक रजिस्टि्रयां नहीं हो सकी है.

मामला अंबिकापुरी एक्सटेंशन की रजिस्ट्री का है. मुंबई की एक पार्टी रजिस्ट्री करने इंदौर आई और स्लॉट बुक हो गया. पूरी प्रक्रिया हो गई, लेकिन संपदा पोर्टल 2.0 में अंबिकापुरी एक्सटेंशन की जगह कंप्यूटर परमहंस नगर और रामदुलारे नगर की लोकेशन ट्रेस हो रही है. इसी तरह संपदा 2.0 पोर्टल में शहर के कई स्थानों पर दूसरी या गलत लोकेशन ट्रेस हो रही है. इस कारण पंजीयन विभाग में सैंकड़ों की संख्या में क्रेता दो-दो महीने से परेशान हो रहे है. चूंकि 31 मार्च निकल गया है और अब क्रेता को बढ़ी हुई गाइडलाइन दर से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. पंजीयन विभाग के अधिकारी कह रहे है कि संपदा पोर्टल 2.0 में सुधार किया जा रहा है. इसका मतलब यह हुआ कि शहर में पिछले एक साल से गलत लोकेशन ट्रेस करके रजिस्टि्रयां हो गई.

क्रेता को अनावश्यक हानि
इस बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता और पंजीयन विभाग संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने बताया कि कई बार शिकायत की और बताया कि क्रेता परेशान हो रहा है. अब 31 मार्च निकल गया है और लोकेशन सही नहीं होने से पंजीयन कराने में स्टाम्प ड्यूटी नई गाइडलाइन दर से चुकाना होगी. शासन के गलती का खामियाजा खरीददार को भुगतना पड़ेगा. क्रेता को अनावश्यक आर्थिक हानि हो गई.

Next Post

गैस सिलेंडर शिकायतों ने खोली खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की पोल

Tue Apr 7 , 2026
इंदौर: एक ओर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग समय पर गैस सप्लाई और तेजी से पीएनजी कनेक्शन देने के दावे कर रहा है, तो दूसरी ओर सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज सैकड़ों शिकायतें इन दावों की हकीकत बयां कर रही हैं. गैस सिलेंडर रिफिलिंग से उपभोक्ता परेशान नजर आ रहे हैं.इंदौर में […]

You May Like