ग्वालियर। नई सड़क स्थित नक्काशा नंबर-2 में शनिवार देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि मकान धर्मेंद्र जैन का है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग में घर का सामान जलकर राख हो गया।
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।
Next Post
भूतेश्वर महादेव मंदिर पर अन्नकुट का आयोजन हुआ
Sun Nov 22 , 2026
बागली। मुक्तिधाम स्थल सामने स्थित अति प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर प्रति वर्षानुसार कार्तिक मास की द्वादशी तिथि पर सेवा समिति द्वारा अन्न कुट महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमे नगर बागली सहित निकटवर्ती जटाशंकर,बेहरी, नयापुरा ,नयागांव,रामनगर बरझाई ,गांवो के हजारो श्रध्दालुओ ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया इस दौरान […]

You May Like
-
5 months ago
राशिफल-पंचांग: 24 जून 2026
-
1 year ago
शान-ए-विन्ध्य सम्मान समारोह का आयोजन