बागली। मुक्तिधाम स्थल सामने स्थित अति प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर पर प्रति वर्षानुसार कार्तिक मास की द्वादशी तिथि पर सेवा समिति द्वारा अन्न कुट महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसमे नगर बागली सहित निकटवर्ती जटाशंकर,बेहरी, नयापुरा ,नयागांव,रामनगर बरझाई ,गांवो के हजारो श्रध्दालुओ ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया इस दौरान मंदिर परिसर मे स्थित प्राचीन शिवलिंग भूतेश्वर महादेव व हनुमान ,गणेश की प्रतिमाओ का आर्कषक श्रंगार किया गया ,आर्कषक विद्युत सज्जा कर पूरे मंदिर प्रागंण को सजाया ,सेवा समिति के सदस्य अमरसिंह झाला ने बताया की यह प्राचीन स्थल है।
ब्रम्हलीन मंहत केशव दास त्यागी महाराज की सद प्रेरणा से 30वर्ष पूर्व अन्नकुट परम्परा की शुरुआत की गई तबसे अन्नकुट का आयोजन अनवरत चल रहा है ।अन्नकुट मे खाकी अखाड़ा परिषद नागा साधु संप्रदाय के जय शंकरदास महाराज, कैलाश दास महाराज,रमेश महाराज (भेसुडा), जटाशंकर मंदिर पुजारी आनंद मिश्रा,उपस्थित थे सेवा समिति के गोर्वधन पाटीदार , सोनू शर्मा ने बताया की इस आयोजन मे बागली नगर के श्रध्दालुओ का विशेष सहयोग रहता हे इन्हीं श्रद्धालुओं से सहयोग स्वरूप सामग्री एकत्रित की जाती हे इस स्थल के नवीन जीर्णोद्धार
के लिए क्षेत्रिय विधायक मुरली भंवरा द्वारा पांच लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है । कार्यक्रम मे समिति के वरिष्ठ सदस्य टोनी भाटिया, चरण पाटीदार पप्पू डाबी ,बाबूलाल राणा,प्रहलाद भगत,राजेश बजाज,कमल सोनी ,अनुराग गुप्ता ,राजेश तंवर , राजकुमार चावडा लखन माली ,मनोहर तंवर ,बबलू गुर्जर,छोटू पंडित,राजू महाराज कुंदन पंडित ,राजेश मच्छी,लकी दरबार का विशेष सहयोग रहा।
