किरनापुर को 05 करोड़ 65 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

बालाघाट। शासन द्वारा ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए विभिन्‍न मदों में राशि दी जाती है, लेकिन ग्राम पंचायतों को इस पर निर्भर न रहकर अपनी आय बढ़ानी चाहिए। सरपंच एवं अन्‍य जनप्रतिनिधियों को प्रयास करना चाहिए कि हमारी पंचायतें स्‍वच्‍छ, सुदंर और स्‍वावलंबी बनें। सरपंच एवं पंच ग्राम पंचायत में ऐसे विकास कार्य कराए कि आने वाली पीढ़ी में उन्‍हें लंबे समय तक याद रखे। यह बातें मध्‍यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बालाघाट जिले की किरनापुर में 05 करोड़ 65 लाख 67 हजार रुपए की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कहीं।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, गौरव सिंह पारधी, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सम्राट सिंह सरस्‍वार, जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक सराफ, जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष राजा लिल्‍हारे, जिला पंचायत सदस्‍य श्रीमती चेतना कुराहे, श्रीमती मीरा सिंघनधुपे, एसडीएम एमआर कोल, जनपद अध्यक्ष कल्‍याण सिंह राणा, जनपद उपाध्यक्ष भुवनलाल रहांगडाले, पूर्व जनपद अध्‍यक्ष देवीचरण पारधी, अन्‍य जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक, अधिकारी, क्षेत्र की पंचायतों के सरपंच, पत्रकार एवं बड़ी संख्‍या में आमजन उपस्थित थे।

Next Post

रेकॉर्ड तोड़ ठंड: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा राजगढ़, 5° C रहा पारा,स्कूलों का समय बदला

Mon Nov 17 , 2025
ब्यावरा। सोमवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होते हुए जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा. जिले में नवम्बर माह में ही न्यूनतम तापमान में रिकार्ड गिरावट सामने आई है. विदित है कि नवम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में […]

You May Like