रेकॉर्ड तोड़ ठंड: प्रदेश में सबसे ठंडा रहा राजगढ़, 5° C रहा पारा,स्कूलों का समय बदला

ब्यावरा। सोमवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट होते हुए जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि प्रदेश में सबसे कम तापमान रहा. जिले में नवम्बर माह में ही न्यूनतम तापमान में रिकार्ड गिरावट सामने आई है.

विदित है कि नवम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में इतना अधिक तापमान गिरना वर्षों बाद देखा जा रहा है. रविवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर रहा जो सोमवार एक डिग्री और गिरते हुए 5 डिग्री पर जा पहुंचा जो कि प्रदेश के सबसे कम तापमान वाले टॉपटेन वाले जिलो में सबसे कम तापमान वाला जिला रहा. सर्द हवाओं के साथ ठंड के प्रकोप ने कंपकंपा दिया.

विदित है कि 15 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, 16 को 6 डिग्री तथा 17 नवम्बर को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को को इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा. वर्षो बाद नवम्बर माह के दूसरे पखवाड़े में इतना कम तापमान पहुंचा है.

दिन भर रहा ठंड का प्रभाव

सोमवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर पहुंचने के साथ ही ठंड का प्रकोप भी काफी रहा.

तापमान गिरने के साथ ही ठंडी हवाओं का प्रकोप जहां न्यूनतम तापमान में रिकार्ड गिरावट आयी है वहीं ठंडी हवाओं के चलने से परेशानी और बढ़ गई है. सोमवार को दिन भर ठंडी हवाएं चलती रही. शाम होते ही ठंडी हवाओं का प्रकोप कहीं अधिक बढ़ गया. जगह-जगह अलाव जलते हुए नजर आये.

सुबह स्कूल अब 9 बजे से

जिले में ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 8 वीं तक की कक्षाओं का समय सुबह 9 बजे के बाद कर दिया गया है. इस आशय के आदेश जिला प्रशासन ने जारी कर दिए है. आदेश में कहा है कि तापमान में गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से जिले की कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक की सभी शासकीय, अशासकीय सीबीएसई, आईसीएसई सहित समस्त प्रकार की शैक्षणिक संस्थाएं प्रात: 9 बजे से पहले संचालित नहीं की जाएगी.

आसमान साफ, हवाओं की गति हुई तेज एकाएक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के पीछे मौसम विभाग का कहना है कि आसमान साफ होने तथा उत्तर, पूर्व से आ रही हवाओं की गति तेज होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरु हुआ है. मौसम विभाग भोपाल के एस. एस. तोमर के अनुसार उत्तर, पूर्व से हवाओं की गति तेज हुई है. आसमान साफ होते ही तापमान में गिरावट आयी है.

Next Post

तीन एसडीएम, 15 तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस, तीन बूथ लेवल अधिकारी निलंबित

Mon Nov 17 , 2025
सागर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत जिले में चल रहे एसआईआर सर्वे कार्य में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईआर सर्वे में विलंब और प्रगति शून्य होने पर 3 एसडीएम व […]

You May Like