ग्वालियर: जेसीआई मृगनयनी के परिवार व्यवहार कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए एक्टिविटी रखी गई। महिलाओं ने तोल मोल के बोल और चेयर रेस में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि जेसीआई की नेशनल चेयरपर्सन अंजलि बत्रा थीं। उन्होंने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मनोरंजन जरूरी है।
नहीं तो इसका असर आपकी सेवा के क्षेत्र में की जानीं वाली एक्टिविटीज पर पड़ेगा। मनोरंजन हमें रिफ्रेश करता है। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष हनी शर्मा ने की। अंत में प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आभार सचिव शैली अग्रवाल ने व्यक्त किया।
