जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान दौरे के लिए नोमवेलो सिबांडा को सफेद गेंद टीम का कप्तान बनाया

हरारे, 29 अप्रैल (वार्ता) जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान के साथ आगामी सफेद गेंद दौरे के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम में बदलाव करते हुए नोमवेलो सिबांडा को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। यह कदम लंबे समय से कप्तान रहीं मैरी-ऐनी मुसोंडा के 27 अप्रैल को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने के बाद जिम्बाब्वे क्रिकेट ने उठाया है। अब अंतरिम कप्तान नोमवेलो सिबांडा को टीम की जिम्मेदारी की गई है। उन्हें अनुभवी ऑल-राउंडर प्रेशियस मारेंज का सपोर्ट मिलेगा, जिनकी मौजूदगी कम अनुभवी टीम को गाइडेंस देती है। जिन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी उनमें होनहार ऑल-राउंडर केलिस नधलोवू हैं, जो पिछले महीने न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान लगी चोट से उबरने के बाद वापस आ रही हैं। इसके अलावा टीम में उभरती हुई खिलाड़ी बिलव्ड बिजा और एडेल जिमुनु भी हैं।

हालांकि, टीम में कई अनुभवी नाम नहीं होंगे। जोसेफिन नकोमो और न्याशा ग्वानज़ुरा चोट के कारण बाहर हैं, जबकि चिपो मुगेरी-तिरिपानो पर्सनल कमिटमेंट्स के कारण उपलब्ध नहीं हैं। यह जिम्बाब्वे महिला टीम का पहला पाकिस्तान दौरा है। तीन, छह और नौ मई को होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद 12, 14 और 15 मई को तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी। सभी छह मैच कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में खेले जाएंगे। पाकिस्तान दौरे के लिए जिम्बाब्वे महिला टीम:- नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), बिलव्ड बिज़ा, ओलिंडर चारे, कुडज़ई चिगोरा, मेलिंडा कचिंगवे, लिंडोकुहले मभेरा, प्रेशियस मारंगे, मिशेल मावुंगा, नताशा मटोम्बा, क्रिस्टीना मुतासा, विम्बाई मुतुंगविंडू, केलिस नधलोवु, केली नदिराया, रुन्यारारो पासिपनोद्या, एडेल जिमुनु।

.....

Next Post

अमेरिका ने ईरान के 'शैडो बैंकिंग' नेटवर्क पर कसा शिकंजा, 35 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध

Wed Apr 29 , 2026
वॉशिंगटन, 29 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के कथित गुप्त वित्तीय ढांचे पर बड़ा प्रहार करते हुए 35 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि यह नेटवर्क अरबों डॉलर के अवैध लेनदेन के जरिए प्रतिबंधों से बचते हुए ईरान की आर्थिक और सामरिक गतिविधियों को […]

You May Like