रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव

शुजालपुर।रेलवे स्टेशन शुजालपुर के पहले मोहम्मदखेडा के समीप बुधवार की सुबह रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान मोबाईल के माध्यम से झारखंड निवासी के रूप में हुई. पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल में रखा है और परिजनों का इंतजार हो रहा है. बुधवार की सुबह रेलवे पुलिस को एक युवक का शव अकोदिया की और रेलवे पटरी के समीप होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची, मृतक की मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी. मृतक के पास से एक मोबाईल पुलिस को मिला जो कि डिस्चार्ज था, पुलिस ने अज्ञात के रूप में पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को सिविल अस्पताल शुजालपुर पहुंचाया. मृतक के पास से मिले मोबाईल को चालू किया तो उस पर आए फोन से जानकारी मिली कि मृतक दिलीप पिता बसंत 28 वर्ष निवासी गडवाल झारखण्ड का होकर अहमदाबाद से झारखंड जा रहा था. ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है, पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना मिल चुकी है और वे शुजालपुर के लिए रवाना हो गए. मृतक के साथ उसके दो दोस्त भी ट्रेन में होने की जानकारी मिली है जो कि मृतक की तबियत खराब होने से उसे अहमदाबाद से झारखंड छोडने के लिए जा रहे थे.

Next Post

सेवानिवृत्त शिक्षक दयाल सिंह चौहान का देहदान संकल्प हुआ पूर्ण

Wed Nov 12 , 2025
मुलताई। नगर के आंग्ल स्कूल के सेवानिवृत्त शिक्षक और गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्व. दयाल सिंह चौहान (78) का मंगलवार को भोपाल में निधन हो गया। उन्होंने जीवनकाल में ही परिवार की सहमति से देहदान का संकल्प लिया था, जिसे उनके निधन के बाद पूरा किया गया। विधिविधान के […]

You May Like