घर की छत से 2.5 क्विंटल कॉपर तार चोरी

जबलपुर:पाटन थाना अंतर्गत ग्राम लोहारी में एक मोटर वाइंडिंग व्यवसायी के घर की छत से 2.5 क्विंटल कॉपर तार चोरी हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक अंकित कुमार कुशवाहा (46) निवासी लोहारी पाटन, पेशे से मोटर बाइंडिंग का कार्य करते हैं। वे घरेलू पंखे, पानी के पंप और मोटरों की मरम्मत करते हैं। काम के दौरान निकलने वाले पुराने कॉपर वायर को उन्होंने सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अपने घर की छत पर एकत्र किया था।

उन्होंने भारी मात्रा में कॉपर वायर छत पर रखा था। जब उन्होंने स्टॉक चेक किया, तो वहां से लगभग ढाई क्विंटल 250 किलो तार गायब था।

Next Post

नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने युवक को मारी टक्कर

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर में नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने मोपेड सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।पुलिस ने बताया कि नक्षत्रनगर माढ़ोताल निवासी सुभांशू साहू (30) एलआईसी में कार्यरत हैं, रात करीब 8 बजे अपनी ओला मोपेड से दमोहनाका से हनुमानताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह कलेही […]

You May Like