माउंट किलिमंजारो फतह करने वाली इंस्पेक्टर दीपिका गौतम का सम्मान

भोपाल। अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलता का परचम लहराने वाली मध्य प्रदेश पुलिस की इंस्पेक्टर दीपिका गौतम का पुलिस मुख्यालय में सम्मान किया गया। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने उनसे सौजन्य भेंट कर इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे मध्य प्रदेश पुलिस की महिला अधिकारियों की क्षमता, साहस, दृढ़ संकल्प एवं उत्कृष्टता का प्रतीक बताया।

डीजीपी ने कहा कि इंस्पेक्टर दीपिका गौतम की सफलता प्रदेश की महिलाओं, युवाओं तथा पुलिस बल के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बताती है कि कठिन से कठिन लक्ष्य भी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से हासिल किए जा सकते हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एससीआरबी) जयदीप प्रसाद तथा पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) हरिनारायणचारी मिश्र भी उपस्थित रहे।

पुलिस मुख्यालय स्थित राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी) में पदस्थ इंस्पेक्टर दीपिका गौतम ने 29 मई 2026 को माउंट किलिमंजारो के गिलमैन्स प्वाइंट (5,685 मीटर) पर पहुंचकर तिरंगा और मध्य प्रदेश पुलिस का ध्वज फहराया था। अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियान में वह भारत की एकमात्र प्रतिभागी थीं।

पांच दिनों तक चले इस कठिन अभियान में तीन बेस कैंप पार करने के बाद अंतिम चढ़ाई रात में शुरू की गई। माइनस 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तापमान और प्रतिकूल मौसम के बावजूद दीपिका गौतम ने अदम्य साहस, धैर्य और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए सफलता हासिल कर मध्य प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाया।

Next Post

सफलता की नींव है शिक्षा, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से संवरेगा भविष्य: सीताशरण

Thu Jun 18 , 2026
इटारसी। कौशल श्री विकास समिति द्वारा “प्रतिभा का उत्सव • भविष्य की तैयारी” थीम के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पंडित भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम, इटारसी में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए मेधावी विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित […]

You May Like