चांदोन रोड पर हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर—एंबुलेंस नहीं पहुंची, लोगों ने खुद पहुंचाया अस्पताल

बनखेड़ी। चांदोन रोड स्थित ग्राम टगरा के पास रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। धान की कट्टियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आक्रोश फैल गया। मजबूर होकर स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को दूसरी मोटरसाइकिलों पर बैठाकर अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही से घायलों की स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर एंबुलेंस व्यवस्था में सुधार लाया जाए तथा भारी वाहनों की अनियमित आवाजाही पर तत्काल नियंत्रण किया जाए।

Next Post

शादी समारोह में जा रहे लोगों की कार को टक्कर मारी एक युवक की मौत, 2 घायल हुए

Sun Nov 30 , 2025
करनवास/ब्यावरा।रविवार की सुबह 7 बजे के लगभग करनवास थानांतर्गत परसुलिया के समीप एक कार को अज्ञात वाहन ने जोर की टक्कर मार दी, कार में सवार शिवपुरी निवासी युवक का निधन हो गया. जबकि दो अन्य लोगों को चोट आई है. जिन्हें प्राथमिक उपचार बाद इंदौर रेफर किया गया है. […]

You May Like