जबलपुर: विश्व हिन्दू परिषद् महानगर ने गौमांस करमुक्ति अधिसूचना का विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में जारी अधिसूचना का विरोध दर्ज किया, जिसमें गौमांस (गोवंशीय पशुओं का मांस) को करमुक्त घोषित किया गया है। परिषद् ने स्पष्ट कहा कि यह निर्णय मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के विपरीत है और इससे समाज में गहरा असंतोष एवं अशांति फैल सकती है।
विहिप ने मांग रखी है कि गौमांस करमुक्ति संबंधी अधिसूचना को तत्काल निरस्त किया जाए, अवैध कसाइखानों पर कठोर कार्यवाही हो, गौवंशीय मांस की मिलावट रोकने के लिए सख्त निगरानी की जाए, गौमाता की रक्षा हेतु राज्य स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर प्रांत, विभाग,तीनों जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गोरक्षक बड़ी संख्या मैं सम्मिलित हुए।
