हड़ताल खत्म फिर भी कर्मचारियों में रोष

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में विगत 15 दिनों तक चली हड़ताल बुधवार को कर्मचारी संघ अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल द्वारा समाप्त करने की घोषणा कर दी थी। लेकिन हड़ताल स्थगित करने के निर्णय के बाद भी अन्य कर्मचारियों में रोष है। विदित है कि बुधवार को कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने एक पत्र प्रशासन को सौंपते हुए अपनी मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को स्थगित कर दिया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष के इस फैसले से कार्यकारिणी के कई सदस्य सहमत नहीं थे। जिसको देखते हुए गुरुवार को भी विश्वविद्यालय में हड़ताल जैसा ही माहौल बना रहा, जिसमें विश्वविद्यालय के ज्यादात्तर कर्मचारियों का कहना है कि बिना किसी ठोस निर्णय के हड़ताल को खत्म नहीं किया जाए।
कुलगुरु लगातार कर रहे शासन से चर्चा
कुलगुरु प्रो. राजेश वर्मा ने बताया कि कर्मचारी संघ के मांग पत्र के बिंदु क्रमांक 1-2 के संदर्भ में भोपाल शासन के अधिकारियों से लगातार प्रशासन की चर्चा हो रही है। शेष सभी मांगों के लिए लगातार कार्य हो रहा है। सभी कर्मचारी के हितों के लिए प्रशासन सजग है। जल्दी ही सभी कार्य आगे बढ़ेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारी साथियों से अनुरोध किया है कि वे विश्वविद्यालय एवं विद्यार्थी हित में कार्यालयीन कार्य प्रारंभ करें।

Next Post

बिना भेदभाव के लगातार होंगे विकास के कार्य : मंत्री सिंह

Fri Sep 26 , 2025
जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा के तीन वार्डों में 275.39 लाख रूपये के 9 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। जिसमें शंकरशाह वार्ड में जोगनी नगर गुड्डू की दुकान से कमला बेन के घर तक 12.78 लाख के नाली और सड़क निर्माण, न्‍यू रामनगर टावर के पास […]

You May Like