भोपाल: राजधानी में पुलिस की सक्रियता के बावजूद भी बदमाशों के हौसले बुलंद है. सोमवार को देर रात हनुमानगंज थाना इलाके काज़ी कैंम्प में तलवारबाज़ी की घटना सामने आई. दहशत फैलाने के उद्देश्य से बदमाशों ने एक युवक पर तलवार चलाते हुए जानलेवा हमला किया. घायल का इलाज हमीदिया अस्पताल में जारी है. बदमाशों की खोज में पुलिस जुटी है.
मिली जानकारी के मुताबिक इरफ़ान नामक के युवक पर प्राण घातक हमला देर रात को किया गया. हमला करने वाले बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी है. तलवार से हुए हमले में इरफान के पैरों में गंभीर घाव हो गए. पीडित को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले में केस दर्ज करते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. बता दें कि शहरभर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए थानों में पुलिस हिस्ट्री शीटर बदमाशों की परेड़ भी करा रही है.
Next Post
युवक पर ब्लेड से वार कर बदमाश ने पीड़ित को फंसाने खुद पर किया हमला
Tue Nov 25 , 2025
जबलपुर:हनुमानताल थाना क्षेत्र में युवक पर ब्लेड से वार कर बदमाश ने पीड़ित को फंसाने खुद पर भी ब्लेड से हमला कर लिया पुलिस ने बताया कि मोह. नाजिम 19 वर्ष निवासी बडा मदार छल्ला ने रिपेार्ट दर्ज करायी कि बीती रात्रि 9-30 बजे घर जाते समय पिल्लू की होटल […]

You May Like
-
11 months ago
डगालें बनी बिजली लाइनों के लिए खतरा