राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में रजिस्ट्रेशन हेतु कार्यशाला का आयोजन

दमोह। उत्कृष्ट विद्यालय दमोह के कंप्यूटर कक्ष में सोमवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत परियोजनाओं का पंजीयन किस तरह करना है कि उद्देश्य को लेकर जिले के विज्ञान शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यशाला में इंस्पायर अवार्ड मानक, बाल विज्ञान कांग्रेस व इको क्लब एक पेड़ मां के नाम 3.0 के अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों को अपलोड करने की प्रक्रिया को भी समझाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने सभी प्राचार्य को निर्देशित किया है कि बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत परियोजनाओं का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त तक करना अनिवार्य है। इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकेंगे। अतः समय का विशेष ध्यान रखें तथा विज्ञान शिक्षकों के द्वारा 10 से 14 आयु वर्ग तथा 14 से 17 आयु वर्ग के बच्चों को विभेदित करके दो-दो बच्चों की टीम बनाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण करें। कार्यशाला को जिला समन्वयक मोहन राय, एकेडमिक समन्वयक बहादुर सिंह ठाकुर व हिरदेश परिहार द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश गुजरे, प्राचार्य नरपाल सिंह ठाकुर, राम प्रकाश शुक्ला, मनीषा जैन, मुन्नी ठाकुर, अंजू अहिरवार, राकेश परोहा, कमलेश जैन, संगीता दुबे, निराशा गुप्ता, रंजीत अहिरवार सहित जिले के अनेक विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया।

Next Post

उदयपुर में 21 अक्टूबर से होगी सेल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग

Mon Aug 10 , 2026
नयी दिल्ली, 10 अगस्त (वार्ता) सेल्यूट तिरंगा क्रिकेट लीग (एसटीसीएल) 21 से 28 अक्टूबर तक राजस्थान के उदयपुर शहर में आयोजित की जायेगी जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी और हर टीम में 15 खिलाड़ी शामिल होंगे। इस लीग के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है। एसटीसीएल स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट […]

You May Like