जुआ खेलते ड्रोन से 8 आरोपी पकड़े, शराब और हथियार के मामलों में भी केस दर्ज

इंदौर: धूलेंडी के त्योहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए द्वारकापुरी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने अवैध शराब, हथियार रखने और जुआ खेलने के मामलों में प्रकरण दर्ज किए हैं।पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी मनीष मिश्र के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.

अभियान के दौरान शुभम सावले, राहुल जाधव और साहिल सावले के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए, जबकि मनोज पंवार के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई. वहीं ड्रोन के माध्यम से सर्चिंग के दौरान दिग्विजय मल्टी की छत पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया. मौके से 6,400 रुपए जब्त कर सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. पकड़े गए आरोपियों में विक्रम डावर, सुनील जाट, सन्नी राठौर, सोहन सीताराम, मंशाराम भील, रोहित शिवा, पंकज राठौर और जीवन डावर शामिल हैं. द्वारकापुरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

जहर खाकर युवक ने दी जान

Thu Mar 5 , 2026
इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान 33 वर्षीय गोलू पिता चंद्रशेखर निवासी बालदा कॉलोनी के रूप में हुई है. बताया […]

You May Like