सड़क हादसा: जमुनागंज में बालाजी मंदिर के चल समारोह में अनियंत्रित कार ने बच्ची को कुचला, चालक फरार

सारंगपुर:समीपस्थ गांव जमुनागंज में सोमवार को एक क्रेटा कार ने 10 साल की बालिका को टक्कर मार दी. हादसे में रिया गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसको प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया. कार चालक फरार हो गया. जानकारी के अनुसार घटना जमुनागंज में बंजारा समाज के रूप सिंह महाराज बालाजी मंदिर के बोर्ड स्थापना कार्यक्रम के चल समारोह के दौरान हुई. पाड़ल्या माता की तरफ से आ रही कार ने 10 वर्षिय बालिका रिया पिता ईश्वर सुरावत को टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से बालिका सड़क पर गिर गई. ग्रामीणों ने कार चालक को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गाड़ी लेकर भाग गया. परिजन तुरंत घायल रिया को सिविल अस्पताल सारंगपुर ले गए. सारंगपुर में प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की गंभीर हालत देखते हुए उसे शाजापुर भेजा गया

Next Post

नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत मंगरोल

Mon Oct 12 , 2026
नयी दिल्ली,12 अक्टूबर (वार्ता) माहे श्रेणी का तीसरा पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आई एन एस मंगरोल ( पी 82) सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि में बने इस युद्धपोत में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया […]

You May Like

Play sound