दिल्ली : खड़ी बाइक घसीटती ले गयी कार, चालक बाल-बाल बचा

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) दिल्ली के आरके पुरम इलाके में अफ्रीका एवेन्यू रोड पर एक कार ने सड़क किनारे खड़ी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी और उसे कुछ दूरी तक घसीटती हुई ले गयी। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि इस हादसे में बाइक पर बैठा 21 वर्षीय युवक बाल-बाल बच गया।
यह हादसा गुरुवार रात करीब 10 बजे भीकाजी कामा प्लेस और आरके पुरम मेट्रो स्टेशन के बीच हुआ। पुलिस के अनुसार, उन्हें रात 10:22 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक, मुनिरका गांव निवासी तनिष्क टोकस सड़क किनारे खड़ी अपनी मोटर साइकिल पर बैठे थे। इसी दौरान वसंत कुंज निवासी 73 वर्षीय वेणु गोपाल की होंडा अमेज कार ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “टक्कर लगते ही तनिष्क नीचे गिर गये। इसके बाद कार मोटरसाइकिल को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गयी।” अधिकारी ने स्पष्ट किया कि तनिष्क बाइक के साथ नहीं घिसटे।पुलिस ने बताया कि तनिष्क की चिकित्सकीय जांच करायी गयी, जिसमें उनके गंभीर रूप से घायल न होने की पुष्टि हुई। आरके पुरम थाने में लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी वेणु गोपाल को हिरासत में ले लिया है। चिकित्सकीय जांच में उनके शराब के नशे में न होने की पुष्टि हुई है।

.....

Next Post

15 महीने की बेटी के साथ मां ने लगाई आग, दोनों की मौत

Fri Sep 18 , 2026
बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के वलनी गांव में एक विवाहिता और उसकी 15 महीने की बेटी की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय संजना पति कपिल साहू ने बुधवार को अपनी मासूम बेटी इतिका के साथ खुद को आग लगा […]

You May Like