15 महीने की बेटी के साथ मां ने लगाई आग, दोनों की मौत

बैतूल। जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के वलनी गांव में एक विवाहिता और उसकी 15 महीने की बेटी की आग से झुलसने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय संजना पति कपिल साहू ने बुधवार को अपनी मासूम बेटी इतिका के साथ खुद को आग लगा ली थी। दोनों को गंभीर हालत में पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान पहले बेटी और इसके बाद संजना की मौत हो गई। घटना की पुलिस जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार संजना ने घटना से पहले अपनी छोटी बहन को वाट्सऐप पर एक सुसाइड नोट भेजा था। उसने इसका स्टेटस भी लगाया था। नोट में उसने ससुराल पक्ष की महिलाओं पर परेशान करने और पति-पत्नी के बीच विवाद करवाने के आरोप लगाए थे। हालांकि पुलिस को सुसाइड नोट की मूल प्रति मिलने और उसकी जांच के संबंध में कार्रवाई जारी है।

परिजनों के मुताबिक संजना की शादी करीब ढाई साल पहले कपिल साहू से हुई थी। कपिल किसान हैं। संजना का मायका हिडली गांव में है। उसके पिता राजू लहरपुरे ड्राइविंग का काम करते हैं। परिजनों का कहना है कि संजना का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था, जिस पर करीब 80 हजार रुपए खर्च हुए थे। इसके बाद परिवार में विवाद होने की बात सामने आई है।

मायका पक्ष ने संजना को दहेज के लिए परेशान किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस इन आरोपों समेत घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Next Post

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट, 15 की मौत, 50 घायल

Fri Sep 18 , 2026
इस्लामाबाद, 18 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में शुक्रवार की नमाज के दौरान एक मस्जिद में हुए कार बम विस्फोट में 15 से अधिक लोगों की मौत हो गयी और 50 से अधिक लोग घायल हो गये। अफगानिस्तान के टोलोन्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा के […]

You May Like