सारांश और कुमार कार्तिकेय ने साउथ जोन को सस्ते में समेटा, सेंट्रल जोन के 50 रन

बेंगलुरु 11 सितंबर (वार्ता) सारांश जैन (पांच विकेट) और कुमार कार्तिकेय (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सेंट्रल जोन ने गुरुवार को दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को साउथ जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 149 के स्कोर पर समेटने के बाद दिन का खेल समाप्त होने के समय बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिये है। हालांकि वह अभी भी साउथ जोन के पहली पारी में बनाये गये स्कोर से 99 रन पीछे है।
साउथ जोन को 149 के स्कोर पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन ने दानिश मालेवर और अक्षय वड़कर की सलामी जोड़ी ने की धैर्यपूर्ण पारी की बदौलत स्टंप के समय 19 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 50रन बना लिये है और और दानिश मालेवर ( नाबाद 28) और अक्षय वड़कर (नाबाद 20) क्रीज पर मौजूद है।
इससे पहले आज यहां टॉस जीतकर सेंट्रल जोन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुमार कार्तिकेय ने 16वें ओवर में मोहित काले (नौ) को आउटकर साउथ जोन को पहला झटका दिया। कार्तिकेय का अगला शिकार आर स्मरण (एक) बने। तीसरे विकेट के रूप में तन्मय अग्रवाल (31) रन आउट हुये। 57 के स्कोर पर कार्तिकेय ने कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (चार) को बोल्ड कर साउथ जोन को पांचवां झटका दिया। सी आंद्रे सिद्धार्थ (12), सलमान निजार (24) और एम डी निधीष (12) को सारांश जैन ने अपना शिकार बनाया। 63वें ओवर की छठी गेंद पर सारांश जैन ने अंकित शर्मा (20) को पगबाधा आउट कर 149 के स्कोर पर साउथ जोन की पहली पारी का अंत कर दिया।
सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन ने 24 ओवर में 49 रन देकर पांच विकेट झटके और कुमार कार्तिकेय ने 21 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट लिये।

Next Post

पेरू ने क्वालीफाइंग में नाकामी के बाद प्रबंधक इबानेज को किया बर्खास्त

Thu Sep 11 , 2025
लीमा, 11 सितंबर (वार्ता) पेरू फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) ने विश्व कप क्वालीफाइंग में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पेरू ने प्रबंधक ऑस्कर इबानेज को बर्खास्त कर दिया है। एफपीएफ ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “हमारा संस्थान सीनियर राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने में दिखाई गई जिम्मेदारी […]

You May Like