पेरू ने क्वालीफाइंग में नाकामी के बाद प्रबंधक इबानेज को किया बर्खास्त

लीमा, 11 सितंबर (वार्ता) पेरू फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) ने विश्व कप क्वालीफाइंग में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद पेरू ने प्रबंधक ऑस्कर इबानेज को बर्खास्त कर दिया है।

एफपीएफ ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, “हमारा संस्थान सीनियर राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने में दिखाई गई जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के लिए इबानेज और उनके कोचिंग स्टाफ के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।”
एफपीएफ ने अर्जेंटीना में जन्मे पूर्व गोलकीपर इबानेज के प्रतिस्थापन के लिए तुरंत किसी की घोषणा नहीं की। उन्होंने पेरू के लिए 50 मैच जीते। स्थानीय मीडिया के अनुसार, कार्लोस सिल्वेस्ट्री और मैनुअल बैरेटो इस पद के लिए शुरुआती दावेदारों में शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि एफपीएफ ने यह फैसला पेरू के अपने अंतिम क्वालीफायर में पैराग्वे से घरेलू मैदान पर 1-0 से हारने के एक दिन से भी कम समय बाद लिया है।
लीमा के एस्टाडियो नैशनल में मंगलवार को मिली हार के बाद ब्लैंकिरोजा 18 मैचों में 12 अंकों के साथ 10 टीमों की दक्षिण अमेरिकी तालिका में नौवें स्थान पर आ गया। जो कि 1998 के विश्वकप के लिए क्वालीफायर द्वारा होम-एंड-अवे राउंड रॉबिन प्रारूप अपनाने के बाद से टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।

Next Post

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 19 आतंकवादी मारे गए

Thu Sep 11 , 2025
इस्लामाबाद, 11 सितंबर (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में तीन अलग-अलग अभियानों में 19 आतंकवादी मारे गए। सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा बलों ने खैबर पख्तूनख्वा के मोहमंद, उत्तरी […]

You May Like