हाईकोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी कर्मचारी गिरफ्तार

इंदौर: हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले फर्जी कर्मचारी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने महिला से 25 हजार रुपए लेकर उच्च न्यायालय का फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया था. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है.तलावली चंदा निवासी स्वाति बाथम ने पिछले दिनों पति के साथ तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी.

इसमें बताया कि लक्ष्मण मेहरा ने खुद को हाईकोर्ट का कर्मचारी बताकर सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया. आरोपी ने 25 हजार रुपए नकद लिए और उच्च न्यायालय जबलपुर की फर्जी सील लगा जॉइनिंग लेटर दे दिया. कुछ दिनों बाद संदेह होने पर महिला ने हाईकोर्ट में पत्र की जांच करवाई तो वह पूरी तरह फर्जी निकला. शिकायत मिलते ही पुलिस ने केस कायम किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण मेहरा उम्र 31 साल निवासी ग्राम खुरपा जिला नरसिंहपुर, हाल मुकाम विजय नगर को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को आरोपी द्वारा और लोगों को ठगने का भी शक, कर रही पूछताछ

जांच में सामने आया कि आरोपी ने महिला से मेघदूत चौपाटी पर मुलाकात कर खुद को रसूखदार कर्मचारी बताया और भरोसा जीतने के लिए फर्जी आवेदन पत्र लिया. बाद में गीता भवन चौराहे पर बुलाकर फर्जी जॉइनिंग लेटर थमा दिया था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने और कितने लोगों को निशाना बनाया है और उसके साथ कौन कौन शामिल है. मामले में तुकोगंज थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, उससे पूछताछ जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

दमोह एसपी का तबादला, आनंद कलादगी संभालेंगे जिम्मेदारी

Sun May 3 , 2026
दमोह: जिले के पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी का स्थानांतरण कर उन्हें 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर में पदस्थ किया गया है। वहीं, अब आनंद कलादगी को दमोह का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। नए एसपी के रूप में कलादगी जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like