हत्या से पहले की थी प्लानिंग, शिलांग पुलिस पहुंची सोनम के घर

 

इंदौर. ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी सुलझाने शिलांग पुलिस इंदौर पहुंच चुकी है. जांच दल में शामिल तीन पुलिस अधिकारी बुधवार को सोनम के घर पहुंचे, जहां परिजनों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की. इससे पहले मंगलवार को टीम ने राजा रघुवंशी के घर भी पहुंचकर परिजनों से बातचीत की थी.

शिलांग पुलिस की शुरुआती जांच में कई अहम सुराग सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को शक है कि सोनम ने हत्या की साजिश करीब एक महीने पहले ही रच ली थी. इस आशंका के पीछे ठोस आधार भी है क्योंकि सोनम, राज और विशाल की मुलाकात अप्रैल में ही हो चुकी थी, जबकि शादी मई में हुई थी. अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि शादी के नाम पर यह पूरा घटनाक्रम पहले से तय प्लान का हिस्सा था. पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन सोनम ने विदाई के समय जानबूझकर इमोशनल ड्रामा किया था, ताकि किसी को शक न हो. शिलांग पुलिस की टीम अगले कुछ दिनों तक इंदौर में रहकर पूछताछ जारी रखेगी. वहीं, सोनम और अन्य आरोपियों के मोबाइल डेटा और कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं.

Next Post

शहर में बाइक चोरों का आतंक

Wed Jun 18 , 2025
इंदौर. शहर में बाइक चोरों का गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है. बीते एक सप्ताह में अलग-अलग इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी की 15 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन इनमें से एक भी चोरी का सुराग अब तक पुलिस नहीं लगा सकी है. ताजा मामला […]

You May Like