
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने शुक्रवार को एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. अवैध हथियार के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे पार्क के पास आरोपी असलम (25) निवासी रंभा नगर खड़ा दिखा. पुलिस को आता देख वह भागने लगा. आरोपी की तलाश लेने पर उसके पास से हथियार बरामद किया गया.
