इंदौर: आज खजराना सर्विस रोड का आयुक्त ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड निर्माण कार्य 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही कार्य स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था करने के आदेश दिए. आयुक्त ने निरीक्षण के बाद कहा कि सड़क निर्माण के बाद खजराना चौराहे पर जलजमाव से निजात मिलेगी.निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा आज सुबह खजराना चौराहे पर सर्विस रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया.
आयुक्त द्वारा खजाना गणेश मंदिर में आगामी गणेश चतुर्थी महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए आगामी 10 दिन में उक्त सर्विस रोड का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही लेफ्ट टर्न सर्विस रोड पर निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों की सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के भी निर्देश दिए. ध्यान रहे कि दो माह से खजराना सर्विस रोड बनाया जा रहा है. निर्माण कार्य पूर्ण होने पर चौराहे पर किसी भी प्रकार का जल जमाव नहीं होने और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी. निरीक्षण के दौरान पार्षद पुष्पेंद्र पाटीदार, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्री डी आर लोधी, जोनल अधिकारी मोहित मिश्रा, उपयंत्री केतन लोट एवं निगम कर्मचारी उपस्थित थे.
