
जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में हथियारों से लैस दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि मोह. शहजाद 44 वर्ष निवासी मक्का नगर गली नम्बर 2 ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह जेसीबी चलवाने का काम करता है। आनंद नगर पानी टंकी निवासी अल्जेब, अल्सेफ अपने मामा आजम के साथ आये जो हाथों में तलवार चाकू, रॉड, डंडा लिये थे और उसके घर में घुसकर चारों पुराने विवाद को लेकर उसे जान से मारने की नियत से हमलाकर चोट पहॅुचा दी, बेटे हसनैन एवं अब्दुल अल्हादी आकर उसे बचाने की कोशिश किये उस पर भी हमला कर चोट पहॅुचा दी। वहीं मोहम्मद अल्जेब खान 23 वर्ष निवासी आनंद नगर पानी की टंकी के पास हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पूर्व में अधारताल थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के विवाद पर शहजाद ने लोहे की रॉड से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी, हादी हसनैन ने हाथ मुक्कों से एवं सलीम ने डंडा से मारपीट किया बीच बचाव में भाई अल्फेद एवं मामू आजम केा सिर हाथ में चोंटें आईं।
