नदी किनारे सजा था जुआ फड़, पुलिस की रेड , चार भागे, दो पकड़ाए 

जबलपुर। बरेला पुलिस ने बसनिया टोला नदी के किनारे सजे जुआ फड़ पर छापा मारकर दो जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 30 हजार 500 रूपये जप्त किए गए। जबकि चार जुआरी पुलिस को चकमा देकर भाग गए।

टीआई अनिल पटेल ने बताया कि बसनिया टोला नदी के किनारे ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे विष्णु गिरी निवासी ग्राम चारघाट एवं रत्नेश लोधी निवासी कटियाघाट को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आकाश उर्फ रेन्चू निवासी देवरी, जितेन्द्र उर्फ पप्पू मिश्रा, सुनील दुबे तीनों निवासी बसनिया, राजदीप चावरे निवासी चेतना मैदान बिलहरी भाग गए। पकड़े गए जुआडि़यों के पास एवं फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगदी 30 हजार 500 रूपये जप्त करते हुये जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Thu Dec 25 , 2025
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि धर्मेन्द्र पटेल 40 वर्ष निवासी मुडि़या ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह किसानी का काम करता है। वह डुंगरिया निवासी सतेन्द्र पटेल के साथ मुडि़या नेशनल हाईवे वायपास पनागर […]

You May Like