भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमले पर ट्रंप का बड़ा दावा, ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ईरान की ओर से ड्रोन हमले की कोशिश की गई, जिसे नाकाम कर दिया गया।

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नया दावा किया है। उनके दावे ने युद्ध रुकने की संभावनाओं को खतरे में डाल दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ड्रोन हमला करने की कोशिश की, जिसे पूरी तरह विफल कर दिया गया। उन्होंने ईरानी सरकारी मीडिया द्वारा कथित युद्धविराम या समझौते की शर्तों को भी खारिज करते हुए कहा कि तेहरान द्वारा बताई गई बातें वास्तविक समझौते से मेल नहीं खातीं।

ट्रंप ने ईरान पर बेईमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके साथ ईमानदारी से कोई समझौता करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा है कि अमेरिका से डील के समझौते को लेकर ईरान की नीयत ठीक नहीं है इस बयान ने देश में तनाव कि स्थिति को और बढ़ा दिया है।

ईरान ने भारतीय जहाज को निशाना बनाया, ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के डील को लेकर कमजोर और शर्मनाक बयान का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। ईरान डील करना बहुत ही बड़ा बेईमानी भरा कार्य है। इनके साथ सत्यनिष्ठा से कोई भी बात नहीं हो सकती। कल की रात होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे भारतीय जहाजों पर ईरान के ड्रोन हमले की कोशिश को नाकाम किया गया है। यह गलत व्यवहार बिल्कुल असहनीय है। ईरान को जल्द से जल्द अपनी आदतों को सुधार लेनी चाहिए।

ईरान के साथ समझौता करने की उम्मीद बेकार
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की कूटनीति पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ईरान बहुत ही बड़ा धोखेबाज है और उसके साथ समझौते में सच्चाई नाम की कोई चीज नहीं होती। उन्होंने ईरान के हरकतों को बेहद ‘निंदनीय’ बताया है। डोनल्ड ट्रंप के द्वारा दिए गए इस जवाब और तीखे हमले ने एक बात तो साफ कर दिया है कि साफ कर दिया है कि बीते दिन रविवार को होने वाले निर्णायक समझौते से पहले दोनों देशों के बीच राजनीतिक जंग आक्रामक मोड़ ले चुकी है।

ट्रंप ने क्या कहा ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ किसी भी प्रकार की डील करना बहुत ही बेईमानी वाला काम है। इनके साथ सच्चाई से कोई भी समझौता नहीं हो सकता है। डोनास्ड ट्रंप ने इसी क्रम में आगे कहा कि इरान की हरकत हमें बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। उन्हें जल्द से जल्द अपनी आदतों को सुधार लेनी चाहिए। शुक्रवार को ईरानी सरकारी मीडिया की तरफ से जारी किए गए फैसले की एक मुख्य बात यह है कि ईरान को युद्ध के समय अमेरिका और इजराइली हमलों से हुए नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

Next Post

रक्तरंजित हुआ पारिवारिक विवाद, राजघराने की बहू को लगी गोली

Sat Jun 13 , 2026
सतना : नागौद राजपरिवार से संबंधित उचेहरा की परसमनियां गढ़ी में एक ऐसी घटना सामने आई जिसके चलते जिले से लेकर राज्य भर में खलबली मच गई. पारिवारिक विवाद ने कुछ इस कदर रक्तरंजित रुप ले लिया कि राजघराने की बहू को गोली लग गई. गंभीर तौर पर घायल बहू […]

You May Like