
दमोह। नारी सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की ओर अग्रसर देश है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के 16, 17 व 18 अप्रैल को प्रस्ताव पारित होने के क्रम में, जिले की महिलाओं में विशेष उत्साह देखा गया.दमोह लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद राहुल सिंह लोधी का तहसील ग्राउंड के सांसद बंगले पर महिलाओं द्वारा सांसद दमोह श्री लोधी का तिलक व पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया.इस अवसर पर महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री जी के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए उपहार भेंट किए.महिलाओं ने अधिनियम के माध्यम से देश में नारी सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की आशा व्यक्त किए.
