कार की टक्कर से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

इंदौर: राऊ थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई. महिला को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान 52 वर्षीय मीना पति धनपाल श्रीवास्तव निवासी साईंनाथ कॉलोनी राऊ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि घटना तीन दिन पहले संजय नगर क्षेत्र में हुई थी, जब मीना सड़क पार कर रही थीं.

इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं. हादसे के बाद राहगीरों और परिजनों की मदद से उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था. हालत नाजुक होने पर बाद में उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.
राऊ पुलिस ने कार को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, चार युवकों की दर्दनाक मौत

Thu Mar 5 , 2026
छिंदवाड़ा:जिले के चौरई क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना सिहोरा-माचागोरा मार्ग पर कल देर शाम धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुई, जहां दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने […]

You May Like