
जबलपुर। मझोली थाना अंतर्गत ग्राम हिनौता के आगे पुलिया के पास मुरूम लोड बेलगाम हाईवा ने मोटर सायकिल सवारों को कुचल दिया हादसे में पत्नि की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति, साली घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि किशोरी लाल बर्मन 45 वर्ष निवासी इमलिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह ग्राम धनौली थाना कटंगी से अपनी मोटर सायकिल में पत्नि श्रीमति चमन बाई बर्मन, साली विनीता बर्मन के साथ रिश्तेदारी से इमलिया आ रहे थे ग्राम हिनौता के आगे पुलिया के पास ग्राम पौनिया रोड की ओर पहुंचे तभी सामने से आ रह हाईवा क्रमांक एमपी 20 जेड एन 6164 जिसमें मुरूम लोड थी के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चला कर सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह उसकी पत्नि एवं साली गिर गये, हाईवा का चाक पत्नि के उपर से होते हुये गुजर गया जिससे उसकी पत्नि चमन बाई 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गयी है।
