सतना :जिले के नागौद थाना क्षेत्र अंतर्गत कचलोहा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि उसके पास मौजूद बेटी चोटिल हो गई. जिसका उपचार अस्पताल में जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौद थाना अंतर्गत कचलोहा गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा धान की रोपाई का कार्य किया जा रहा था. जिसमें 25 वर्षीय रीना पाल नामक महिला भी शामिल थी. रीना के साथ उसकी बेटी भी वहीं पर मौजूद थी.
बताया गया कि मौसम खराब होने के दौरान आकाश में जोरदार तरीके से गरज-चमक शुरु हो गई. इसी दौरान एकाएक खेत में बिजली आकर गिरी. जिसकी चपेट में आने से रीना पाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि उसके पास मौजूद बेटी घायल हो गई. घटना होती देख आस पास मौजूद लोग पहले तो सहम गए. फिर किसी तरह हिम्मत जुटाकर मां-बेटी को नागौद स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया.
जहां पर मां को ब्रॉट डेड घोषित कर दिया गया. वहीं बेटी को भर्ती कर उपचार शुरु कर दिया गया. 21 बकरियों की मौतमैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खारा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से जहां 21 बकरियों की मौत हो गई वहीं 5 बकरियां घायल हो गईं. बताया गया कि गरज चमक के दौरान बकरियां महुए के पेड़ के नीचे मौजूद थीं. जहां पर अचानक बिजली गिरने से वे चपेट में आ गईं. प्रभावित पशु पालकों में राजकुमार यादव की 6, भूरा यादव की 13, कुल्ली यादव की 1 बकरियों की मौत होना बताया गया. जिसे देखते हुए प्रशासन द्वारा सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग पयशु पालकों द्वारा की गई
