बाइक पर लदी मिली 61 ली शराब

सतना : नशे के विरुद्ध पुलिस के जारी ऑपरेशन प्रहार के बावजूद नशे के तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है. इसी कड़ी में पुलिस ने बाइक के जरिए शराब की तस्करी कर रहे 1 आरोपी को दबोच लिया. जिसके कब्जे से 61 लीटर अवैध शराब जब्त की गई.मैहर जिले के ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ताला-अमरपाटन रोड पर भडऱी मोड़ के निकट घेराबंदी कर दी.

कुछ देर बाद ही एक काले रंग की बाइक आती दिखाई दी. बाइक पर सवार दो लोगों के बीच एक सफेद रंग का बड़ा सा बोरा भी रखा हुआ था. पुलिस द्वारा रोके जाने पर बाइक पर पीछे की ओर बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला. वहीं बाइक चालक को दबोच लिया गया. पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी रामगढ़ ताला के तौर पर हुई. बोरी की तलाशी लिए जाने पर 54 लीटर देशी और 7.5 लीटर अंग्रेजी शराब रखी मिली. जिसे देखते हुए बाइक को जब्त करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

Next Post

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में 88वें स्थापना दिवस का आयोजन

Tue Jul 28 , 2026
ग्वालियर: केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, ग्वालियर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बल के शौर्य, त्याग, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने […]

You May Like