केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में 88वें स्थापना दिवस का आयोजन

ग्वालियर: केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, ग्वालियर में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बल के शौर्य, त्याग, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, कार्मिकों एवं प्रशिक्षणार्थियों ने देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

उल्लेखनीय है कि सीआरपीएफ की स्थापना1939 को हुई थी तथा आज यह देश का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो अपने मूलमंत्र “सेवा और निष्ठा” के अनुरूप अनवरत राष्ट्र की सुरक्षा एवं जनसेवा में समर्पित है। शुभारंभ प्रातः 08.30 बजे संस्थान के कमांडेंट राकेश कुमार सिंह द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ किया।समारोह का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा “सेवा और निष्ठा” के आदर्शों को और अधिक दृढ़ता से आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुआ।

Next Post

एसडीआरएफ ने पढ़ाया 'सुरक्षा का पाठ'

Tue Jul 28 , 2026
ग्वालियर: शिवपुरी लिंक रोड स्थित ग्वालियर ग्लोरी हायर सेकेंडरी स्कूल में एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) द्वारा एक विशेष स्कूल सेफ्टी एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना […]

You May Like