घर के बाथरूम में युवती की संदिग्ध हालत में मौत कोलार पुलिस जांच में जुटी 

भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. युवती को परिजनों ने घर के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाया. परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के दौरान युवती को मृत घोषित कर दिया. कोलार पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है.

जानकारी के मुताबिक कविता शर्मा (35) राजहर्ष कालोनी में अपने मायके में रहती थी. वह एक रेस्टारेंट में काम करती थी. कविता की शादी करीब दस साल पहले हुई थी. पति से अनबन होने के बाद वह लंबे समय से अपने मायके में रह रही थी. शुक्रवार की सुबह कविता नहाने के लिए घर के बाथरूम गई थी. करीब एक घंटे बाद भी जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने दरवाजा खोला. इस दौरान परिजनों देखा कि कविता का सिर बाल्टी के पानी में डूबा हुआ है. उसे तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने 51 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने पर पीएम मोदी का माना आभार

Sat May 23 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने से युवाओं की उन्नति के लिए केंद्र सरकार की युवाओं के प्रति प्रतिबद्धता अभिव्यक्त होती है। निश्चित ही युवाओं की उन्नति से भारत विकास की ऊंची उड़ान भरेगा। मुख्यमंत्री […]

You May Like