जबलपुर। बेलबाग, पनागर पुलिस ने जुए के फडों पर छापा मार कार्यवाही कर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से नगद 11 हजार 220 रूपये जप्त किए गए।
जानकारी अनुसार बेलबाग पुलिस ने कंजड़ मोहल्ला नर्मदा मंदिर के पीछे गली में घेराबंदी कर ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे सुमित बारी, बब्बू उर्फ सतीश सोनकर, सूजल जाट, चिक्की उर्फ विकास जाट, रूपेश जाट, अरविंद जाट, श्याम किशन जाट, चेतन देशमुख को दबोचा।
जुआरियों के पास व फड़ से ताश के पत्ते तथा 7 हजार 520 रूपये जप्त किए गए। इसी प्रकार पनागर पुलिस ने बड़ा फुहारा चौक पनागर में घेराबंदी कर प्रकाश चंद, रंजीत सेन, प्रदीप कुमार गुप्ता, भानु पटेल, मनीष खम्परिया, प्रहलाद सोनी, सतीश सैनी, राम खिलावन को पकड़ा। फड़ से ताश के पत्ते व 3700 रूपये जप्त किए गए।
