डीजे की आवाज कम करने को बोला तो तीन लोगों ने मिलकर किया हमला

इंदौर: बेटे की परीक्षा होने के कारण डीजे की आवाज कम करने को कहने पर एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी. विवाद के दौरान एक आरोपी ने डंडे से सिर पर वार किया, जबकि दो अन्य ने हाथ मुक्कों से चेहरे पर हमला कर दिया.श्याम नगर एनेक्स निवासी 37 वर्षीय पराग पगधुणे रात अपने घर पर थे. इसी दौरान घर के बाहर लगे पंडाल में तेज आवाज में गाने बज रहे थे. पराग ने बाहर जाकर आवाज कम करने को कहा और बताया कि उनके बेटे की अगले दिन परीक्षा है.

इस पर आरोपी गाली गलौज करने लगे. कुछ देर बाद विकास वर्मा उर्फ दीपक वर्मा, अमन वर्मा और लक्की वर्मा ने डीजे की आवाज कम करने की बात को लेकर पराग से मारपीट शुरू कर दी. विकास ने डंडे से सिर पर वार किया, जबकि अमन और लक्की ने हाथ मुक्कों से कपाल, नाक, आंख और होंठ पर चोट पहुंचाई. शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मामले में थाना प्रभारी सुशील पटेल का कहना है कि घायल का मेडिकल कराया गया है और शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Next Post

पुरुषों की 4x100मी फ़्रीस्टाइल रिले हीट में भारत 12वें स्थान पर रहा

Thu Sep 24 , 2026
आइची नागोया, 24 सितम्बर (वार्ता) रोहित बेनेडिक्टॉन, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आकाश मणि और हीर गीतेश शाह की भारतीय टीम ने पुरुषों की 4×100 मी फ़्रीस्टाइल रिले में 3:23.51 के समय के साथ अपनी हीट में छठा स्थान और कुल 12वां स्थान हासिल किया। भारत सिर्फ़ मंगोलिया से आगे था […]

You May Like