मोदी कनाडा के लिए रवाना

निकोसिया 16 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साइप्रस की यात्रा पूरी करके आज शाम कनाडा के कालगुरी के लिए रवाना हो गये।

श्री मोदी ने लार्नाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के पहले एक्स पर साइप्रस के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साइप्रस की यादगार यात्रा पूरी की। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलिड्स और साइप्रस के लोगों को उनकी असाधारण गर्मजोशी और आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया।”

श्री जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जा रहे हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री मोदी का विमान भारतीय समयानुसार कल सुबह कालगुरी पहुंचेगा।

Next Post

पश्चिमी सिडनी में हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल

Mon Jun 16 , 2025
सिडनी, 16 जून (वार्ता) आस्ट्रेलिया में सिडनी के पश्चिमी उपनगर में सोमवार को हुई गोलीबारी में तीन लोग घायल हो गये। न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की पुलिस ने एक बयान में कहा कि सोमवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर बाद लगभग 1:15 बजे, मध्य सिडनी से 17 किलोमीटर पश्चिम ऑबर्न […]

You May Like