जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत पंचवटी ढाबा के आगे पिकअप-कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और दो घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि अमित सिंह तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम मनकहरी थाना रामपुर बघेलान जिला सतना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अरविंद नायक उसके परिचित एवं दोस्त हैं, जिनकी तबियत खराब होने से वह उनकी कार क्रमांक एमपी 17 जेड जी 6772 से इलाज कराने के लिये अरविंद नायक के साले अरूणेंद द्विवेदी, उनके दोस्त अरूण शर्मा के साथ जबलपुर से इलाज कराकर वापस मैहर जा रहे थे। कार वह चला रहा था।
बीती रात्रि जैसे ही अपनी साइड से पंचवटी ढाबा के आगे मंदिर के पास पहुंचा कि उसी समय जबलपुर की तरफ से पीछे से महिंदा पिकअप नंबर एमपी 28 जेड एम 4796 के चालक ने अपनी पिकअप को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे कार में सवार अरूणेद द्विवेदी के सिर, अरूण शर्मा के सीने में चोट लगी। एक्सीडेंट मे अरविंद नायक की कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह टूट गया है
