ग्वालियर में कल से राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज, भोजन की गुणवत्ता पर रहेगी पैनी नजर

ग्वालियर: बच्चों के बेहतर पोषण, स्वस्थ प्रारंभिक विकास और गर्भवती-धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य को नई मजबूती देने के लिए जिले में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक 9वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत संचालित इस अभियान का उद्देश्य पोषण को महज सरकारी योजना तक सीमित न रखकर परिवार, समुदाय और समाज की साझा जिम्मेदारी बनाना है।

सीमा शर्मा, संभागीय संयुक्त संचालक, महिला बाल विकास विभाग ग्वालियर संभाग ने बताया कि इस बार पोषण माह के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्रों को पोषण, स्वास्थ्य, देखभाल और प्रारंभिक बाल विकास की गतिविधियों के सशक्त एवं प्रभावी केन्द्र के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी शासकीय विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत और विकसित करने में निर्माण एजेंसियों का सहयोग भी लिया जाएगा।

जिलेभर में परिवारों को स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध, पौष्टिक और कम लागत वाले खाद्य पदार्थों को दैनिक भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार खाद्य सामग्री पोषण आहार का निर्माण करने वाली एजेंसी का फसाई पंजीयन भी कराया जाएगा, जिससे कि पोषण आहार की गुणवत्ता पर विभाग का नियंत्रण बना रहे और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार उपलब्ध हो। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर रेसिपी डेमोंस्ट्रेशन, पोषण मेले और ‘प्रोटीन रिच फूड’ गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

इस बार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर उन सभी कर्मचारियों का सहयोग लिया जाएगा जिससे यह कार्यक्रम देश के सफलतम कार्यक्रम में शामिल हो एक विशाल बन सके उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना है और इसके लिए विभाग पूरी तरह तैयार है
स्थानीय भोजन बनेगा पोषण का मजबूत आधार
अभियान के दौरान मौसमी फल-सब्जियों, दालों, अनाज, मिलेट्स, दूध एवं दुग्ध उत्पादों, मेवा और बीज जैसे स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य की जानकारी दी जाएगी। आंगनवाड़ी केन्द्रों की पोषण वाटिकाओं में तैयार होने वाली पौष्टिक सामग्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा, ताकि परिवार इन खाद्य पदार्थों को अपने रोजमर्रा के भोजन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित हों

Next Post

प्रदेश की तरक्की में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका : सांसद कुशवाहा

Tue Sep 8 , 2026
ग्वालियर: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स कैट द्वारा रेशमतारा रिसोर्ट में वार्षिक आयोजन सावन की गोठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुये सांसद भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की आर्थिक प्रगति व्यापारियों की मेहनत का परिणाम है। किसी भी प्रदेश की उन्नति वहां के उद्योग और व्यापार की तरक्की […]

You May Like