सनत सांगवान और आयुष डोसेजा शतक के करीब, दिल्ली का मजबूत स्कोर

हैदराबाद, 15 अक्टूबर (वार्ता) सनत सांगवान (नाबाद 91) और आयुष डोसेजा (नाबाद 97) तथा उनके बीच चौथे विकेट के लिए 143 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच के पहले दिन बुधवार को तीन विकेट पर 256 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

सांगवान ने 257 गेंदों पर नाबाद 91 रन में 11 चौके लगाए हैं जबकि डोसेजा ने 141 गेंदों पर नाबाद 97 रन में 13 चौके और तीन छक्के लगाए हैं। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 143 रन की अविजित साझेदारी कर दिल्ली को तीन विकेट पर 113 रन की नाजुक स्थिति से उबारा है।

कप्तान आयुष बदौनी ने 72 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 53 रन बनाये।

 

Next Post

ईशान किशन के शतक ने झारखंड को संकट से उबारा

Wed Oct 15 , 2025
चेन्नई, 15 अक्टूबर (वार्ता) कप्तान ईशान किशन के नाबाद शतक और साहुल राज के अर्धशतक की बदौलत झारखंड ने मुश्किल हालात से उबरते हुए आज कोयंबटूर में तमिलनाडु के खिलाफ पहले एलीट ए ग्रुप रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच के पहले दिन छह विकेट पर 307 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते […]

You May Like