पीएम के 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत ने विश्व मंच पर बनाई सशक्त पहचान, दुनिया का बढ़ा विश्वास: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता, संकल्प और आत्मनिर्भरता का प्रभावी प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व मंच पर अपनी एक मजबूत और स्वाभिमानी पहचान स्थापित की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना और इंडिया पहले की नीति के साथ भारत ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि शक्ति का सबसे बेहतर उपयोग सहयोग और साझेदारी के माध्यम से किया जा सकता है।

डॉ. यादव ने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता, वैश्विक संकटों के समय भारत की मानवीय सहायता और विकासशील देशों की आवाज को मजबूती देने जैसे प्रयासों ने भारत को एक जिम्मेदार, विश्वसनीय और सम्मानित वैश्विक साझेदार के रूप में स्थापित किया है।उन्होंने कहा कि आज दुनिया के प्रमुख मंचों पर भारत की बात गंभीरता से सुनी जाती है, उसके सुझावों को महत्व दिया जाता है और उसके नेतृत्व पर भरोसा जताया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवाद के माध्यम से सम्मान, सहयोग से सामर्थ्य और नेतृत्व से विश्वास की यह यात्रा नए भारत की वैश्विक पहचान बन चुकी है।

Next Post

जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा 16 जुलाई को, तैयारियां शुरू

Fri Jun 19 , 2026
दमोह:जगन्नाथ स्वामी रथ यात्रा महा महोत्सव 16 जुलाई गुरुवार शाम को भव्यता के साथ निकाला जाएगा। इसे लेकर हनुमानगढ़ी और पुराना थाना स्थित जगदीश स्वामी मंदिर में पुजारी द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। शहर के हृदय स्थल घंटाघर श्री हनुमानगढ़ी के पंडित गोविंद दुबे ने बताया कि रथ […]

You May Like