एक साथ 37 परिवारों के जीवन में लौटा उजाला : महापौर

जबलपुर: नगर निगम ने संवेदनशीलता की एक नई मिसाल पेश की है। महापौर जगत बहादुर सिंह ”अन्नू निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्यों और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के प्रयासों से निगम के इतिहास में पहली बार एक साथ 37 दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। इस मौके पर नियुक्ति पत्र पाकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे परिवारों की आँखों में खुशी के आँसू छलक आए।

निगम मुख्यालय में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान महापौर, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्यों , निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी आश्रितों का मंच पर स्वागत किया। मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए सभी को बुके देकर और माला पहनाकर ससम्मान नियुक्ति पत्र सौंपे गए।इस मौके पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि यह केवल सरकारी नियुक्ति नहीं है, बल्कि उन परिवारों के प्रति हमारा कर्तव्य है जिन्होंने निगम की सेवा करते हुए अपने प्रियजनों को खोया है। हम चाहते हैं कि हर पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे।
निगमायुक्त के निर्देशन में रिकॉर्ड समय में किया काम
निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में निगम ने रिकॉर्ड समय में काम किया है। महज एक माह के भीतर आवेदनों का सूक्ष्म परीक्षण कर 37 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए, वहीं 10 अन्य कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक लाभ देने संबंधी आदेश दिए गए। इस संबंध में निगमायुक्त ने आश्वस्त किया है कि यह प्रक्रिया यहीं नहीं थमेगी। वर्तमान में प्राप्त अन्य आवेदनों पर भी तेज गति से कार्यवाही की जा रही है, ताकि शेष दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को भी जल्द से जल्द राहत मिल सके। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ 47 दिवंगत कर्मचारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

भाजपा : कार्यकर्ता भाव को प्रबल करने प्रशिक्षण वर्गों का होगा आयोजन

Sun Mar 1 , 2026
जबलपुर: भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संभागीय भाजपा कार्यालय रानीताल मे किया गया। कार्यशाला में वक्ताओ ने प्रशिक्षण अभियान के संदर्भ मे कार्ययोजना को विस्तार से बताया और आगामी समय मे जिला […]

You May Like