छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने नौगांव रोड सुमति अकादमी के पास 90 लीटर अवैध शराब और एक आल्टो K10 कार जब्त कर आरोपी राहुल राय को गिरफ्तार किया। उस पर पहले से तीन प्रकरण दर्ज हैं। तलाशी में 10 पेटी देशी व अंग्रेजी शराब मिली। मुख्यमंत्री निर्देशानुसार चल रहे अभियान में अब तक 78 NDPS और 2000 से अधिक आबकारी प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं।
नशा मुक्ति अभियान में 90 लीटर अवैध शराब बरामद
