रामेश्वरम्–मदुरई तीर्थ यात्रा के लिए छतरपुर जिले से 250 वरिष्ठ नागरिक जायेंगे

छतरपुर। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025-26 का कैलेंडर जारी करते हुए छतरपुर जिले के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। जिले से 250 वरिष्ठ नागरिकों को 22 दिसंबर 2025 को रामेश्वरम्–मदुरई तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अधिकारियों को यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें परिवहन, सुरक्षा, भोजन, चिकित्सा सुविधा और आवास की व्यवस्था शामिल है।

आवेदन की अंतिम तिथि 8 दिसंबर

इच्छुक वरिष्ठ नागरिक 8 दिसंबर 2025 तक अपनी तहसील, जनपद कार्यालय या नगर निकाय (नगर पालिका/नगर परिषद) में आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

पात्रता के प्रमुख नियम

आवेदक जिले का स्थायी निवासी हो।

पुरुषों की आयु 60 वर्ष तथा महिलाओं की 58 वर्ष या अधिक हो।

आवेदक आयकर दाता न हो।

शासकीय चिकित्सक से जारी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य।

पहचान पत्र और एक पासपोर्ट साइज फोटो जमा करना आवश्यक।

वर्ष 2012 से संचालित इस योजना के माध्यम से छतरपुर जिले के हजारों वरिष्ठ नागरिक विभिन्न तीर्थ स्थलों का दर्शन कर चुके हैं। सरकार यात्रा के दौरान ट्रेन से आवागमन, ठहरने की व्यवस्था, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और स्थानीय दर्शन की पूरी जिम्मेदारी स्वयं निभाती है।

Next Post

धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार आरोपी गिरफ्तार 

Wed Nov 26 , 2025
जबलपुर। संजीवनी नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 4 हजार रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीआई बी.डी. द्विवेदी ने बताया कि राजकुमार जैन निवासी मेन रोड गोटेगांव नरसिंहपुर ने लिखित शिकायत की थी कि उसके स्वामित्व की ग्राम कठोंदा में कृषि भूमि है। उसकी स्वामित्व […]

You May Like