प्रदेश के जिला न्यायालय में पदस्थ 316 न्यायाधीशों का प्रमोशन व स्थानांतरण

हाईकोर्ट ने जारी किये आदेश

जबलपुर। प्रदेश के विभिन्न न्यायालय में पदस्थ 316 न्यायाधीश व न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन व स्थानांतरण के आदेश जारी किये है। इस संबंध में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत की अनुमति से रजिस्ट्रार जनरल धर्मिन्दर सिंह ने आदेश जारी किये है।

हाईकोर्ट में ओएसडी के पद पर पदस्थ मुकेश रावत, रजिस्ट्रार (जिला स्थापना), विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, उच्च न्यायालय का दायित्व दिया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में पदस्थ 46 सिविल न्यायाधीश, जूनियर डिवीजन एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

प्रदेश के विभिन्न जिला न्यायालयों में पदस्थ 159 सिविल न्यायाधीश, जूनियर डिवीजन को पदोन्नत प्रदान कर सिविल न्यायाधीश, सीनियर डिवीजन के रूप में पदस्थ किया गया है। उन्हें वेतनमान वृद्धि का लाभ भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा 109 सिविल न्यायाधीश, वरिष्ठ खण्ड एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा प्रियंक दुबे प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन मेहगांव भिंड को प्रथम सिविल जज, सीनियर डिवीजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट, टीकमगढ़ का दायित्व सौंपा गया है।

Next Post

भाकपा के जिला परिषद सदस्य मकसूद खान दिवंगत

Fri Mar 28 , 2025
ग्वालियर । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के ग्वालियर जिला परिषद सदस्य एवं जीवनपर्यंत किसान, मजदूर , मेहनतकश जनता के हितों के संरक्षण के लिए संघर्षरत रहे मकसूद खान का आज निधन हो गया। उनके जनाजे को सेवानगर स्थित निवास से दोपहर 2:30 बजे नूरगंज कब्रिस्तान ले जाकर ससम्मान सुपुर्दे खाक किया […]

You May Like