रीवा: शारदेय नवरात्रि के बाद करवा चौथ को लेकर बाजार में खरीददारी शुरू हो गई है. इस समय बाजार गुलजार है. करवा पूजन सामग्री से लेकर साड़ी और अन्य सामानो की खरीददारी महिलाएं कर रही है. सुबह से लेकर शाम तक दुकानो में भीड़ लगी रहती है.कपड़े, गहने, पूजन सामग्री की खरीददारी इस समय महिलाएं कर रही है. नवरात्रि के बाद बाजारो में खरीददारी की भीड़ बढ़ी है.
गौरतलब है कि पति के लम्बी उम्र की कामना को लेकर 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत महिलाएं रखेगीं और पति की लम्बी उम्र के साथ सुख समृद्धि की कामना करेगी. बाजार में रंग बिरंगे करवा, छलनी, सूप एवं थालियों की बिक्री हो रही है. महिलाएं सौन्दर्य सामग्री के साथ पूजन सामग्री भी खरीद रही है.
शिल्पी प्लाजा, दीपक काम्पलेक्स, खटकहाई, घोड़ा चौराहा, सिरमौर चौराहा बाजार में भीड़ देखने को मिल रही है. पूजन सामग्री के साथ पकड़ो की खरीददारी चल रही है. साडिय़ो की दुकानो में सुबह से लेकर रात तक भीड़ लगी रहती है तो वही सोने-चांदी के दुकान में भी खरीददारी हो रही है. दीपावली के पहले पढऩे वाले करवा चौथ को लेकर बाजार गुलजार है. अभी दो दिन तक बाजार में भीड़ रहेगी.
