गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, ट्रांसपोर्टरों ने वकील पर किया जानलेवा हमला; केस दर्ज

भोपाल। मंगलवारा थाना इलाके में मामूली विवाद के दौरान एक वकील पर जानलेवा हमला हो गया. ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले करीब आधा दर्जन लोगों पर मारपीट कर हमला करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, अड़ीबाजी सहित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया.

जानकारी के मुताबिक फरियादी कृष्णमोहन गुप्ता ने बताया कि वह पेशे से वकील हैं. फरियादी का आरोप है कि शुक्रवार को देर उनके घर के सामने ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां खड़ी थी, जिन्हें हटाने के लिए बोलने पर ट्रांसपोर्टर शैलेंद्र प्रधान और उसका भाई मुकेश प्रधान भड़क गए. विवाद करते हुए आरोपियों ने गाडी नहीं हटाने की बात कही और मारपीट करनी शुरू कर दी. प्रधान भाईयों के साथ इस दौरान संतोष मिश्रा, आकाश सहित करीब आधा दर्जन लोगों पर कृष्णमोहन ने मारपीट करने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि इस हमले से बचने के लिए उन्हें भाग थाने के अंदर भी जाना पड़ा. मामला सामने आने के बाद मंगलवारा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. आरोपी मौके से फराह हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है.

Next Post

सोन नदी पुल पर सीमेंट से भरा कैप्सूल ट्रक पलटा, यातायात रहा बाधित

Sat May 30 , 2026
सीधी । जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 में चुरहट से पहले स्थित सोन नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर लगभग 3:30 बजे सीधी की ओर जा रहा सीमेंट से लदा कैप्सूल ट्रक क्रमांक एमपी 19 जेडएल 6401 चालक के नियंत्रण खो देने के कारण अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गया। […]

You May Like